


Drishyam 3 Advance Booking: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3: द कंक्लूजन’ (Drishyam 3: The Conclusion) दो अक्टूबर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसकी एडवांस बुकिंग को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।
पहले दिन की प्री-टिकट सेल के शुरुआती आंकड़ों ने साबित कर दिया है कि फ्रैंचाइजी का यह आखिरी चैप्टर बॉक्स ऑफिस पर कई नए रिकॉर्ड दर्ज करने वाला है।
एडवांस बुकिंग में दमदार
एडवांस बुकिंग शुरू होते ही देशभर के सिनेमाघरों में टिकट तेजी से बिक रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ओपनिंग डे (Day 1) के लिए अब तक 1.62 लाख से अधिक टिकटों की बिक्री हो चुकी है। इस प्री-सेल के जरिए फिल्म ने भारत में लगभग ₹6.65 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन (₹5.64 करोड़ नेट) हासिल कर लिया है।
महामारी के बाद के दौर (Post-COVID Era) में यह अजय देवगण की किसी भी फिल्म के लिए पहले दिन की दूसरी सबसे बड़ी एडवांस बुकिंग बन गई है।
दिल्ली और महाराष्ट्र में टिकटों की भारी मांग
देशभर में 7,500 से अधिक शोज के साथ एडवांस बुकिंग खोली गई है। आंकड़े बताते हैं कि महाराष्ट्र और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह है। अकेले दिल्ली-एनसीआर और महाराष्ट्र में ओपनिंग डे के लिए ₹1-1 करोड़ से अधिक के टिकट बुक हो चुके हैं। मुंबई, पुणे और दिल्ली जैसे बड़े शहरों में शाम और रात के शोज हाउसफुल होने की कगार पर हैं।
‘विजय सालगांवकर’ की कहानी का अंतिम अध्याय
डायरेक्टर अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी ‘दृश्यम 3’ इस सफल थ्रिलर फ्रेंचाइजी का अंतिम भाग है। फिल्म में अजय देवगण (विजय सालगांवकर), तब्बू (मीरा देशमुख), श्रिया सरन और रजत कपूर अपने पुराने किरदारों में लौट रहे हैं। इनके अलावा प्रकाश राज और जयदीप अहलावत भी इस बार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। ट्रेड एनालिस्ट्स का अनुमान है कि 2 अक्टूबर की छुट्टियों का फायदा मिलने से फिल्म ओपनिंग डे पर ब्लॉकबस्टर शुरुआत करेगी।
Loading related stories...