


UP News: लखनऊ- हेल्थ केयर ट्रस्ट की ओर से 19 सितंबर को हेल्थ केयर आइकॉनिक अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। संस्था के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में योगदान देने वाले लखनऊ के कई विशेषज्ञ चिकित्सकों, फिजियोथैरेपिस्ट और आहार विशेषज्ञों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकुल मिश्रा के हाथों विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञों को हेल्थ केयर आइकॉनिक अवार्ड प्रदान किए गए। सम्मानित होने वाले चिकित्सकों में डीएम कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मोहम्मद यूनुस, वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. शिवमणि, टेंडर पाम हॉस्पिटल के आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सिद्धार्थ तिवारी, गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. रुचिता सिंह और डॉ. स्मृति खरे शामिल रहे।
समारोह में कई वरिष्ठ फिजियोथैरेपिस्ट को भी सम्मानित किया गया। इनमें डॉ. सर्वेश मिश्रा, डॉ. डी.के. चौहान, डॉ. अमरेश मोहन, डॉ. पारिशी गौर, डॉ. निकिता, डॉ. नितिन श्रीवास्तव, डॉ. अंकित शर्मा, डॉ. दीप्ति, रोहन चंद्रा और डॉ. राजन तिवारी शामिल रहे।
इसी क्रम में स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में कार्य कर रहे कई आहार विशेषज्ञों को भी सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में डाइटिशियन सरिता इराज, डॉ. वरुणा सिंह, नीता सिंह, रेनू श्रीवास्तव, अंजू गुप्ता, शगुफ्ता परवीन, डाइटिशियन संध्या सिंह और अंजू मिश्रा शामिल रहीं।
कार्यक्रम में प्लास्टिक सर्जन डॉ. श्री हर्ष सिंह की भी उपस्थिति रही। इस अवसर पर हेल्थ केयर ट्रस्ट की मैगजीन का विमोचन भी किया गया।
संस्था के अध्यक्ष सरित सिंह ने कहा कि हेल्थ केयर ट्रस्ट पिछले पांच वर्षों से स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करता रहा है। संस्था का उद्देश्य स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विशेषज्ञों और समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर मानवता एवं स्वास्थ्य सेवा के प्रति सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देना है।
समारोह के माध्यम से स्वास्थ्य क्षेत्र में सेवाएं दे रहे चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों के योगदान को पहचान देने के साथ-साथ समाज में स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश भी दिया गया।
Written By
Rajesh SharmaEditor-in-Chief
Chief Editor and Administrator at Live Today India with over 15 years of media leadership experience.
Loading related stories...