
Mumbai Indians in IPL 2027: इंडियन प्रीमियर लीग की पांच बार की चैंपियन फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने IPL 2027 सीजन से पहले अपने कोचिंग स्टाफ में बड़ा फेरबदल किया ...
Mumbai Indians in IPL 2027: इंडियन प्रीमियर लीग की पांच बार की चैंपियन फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने IPL 2027 सीजन से पहले अपने कोचिंग स्टाफ में बड़ा फेरबदल किया है। फ्रेंचाइजी ने भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज Robin Uthappa को टीम का नया बैटिंग कोच (Batting Coach) नियुक्त किया है।
इस नियुक्ति के साथ ही रॉबिन उथप्पा की एक बार फिर मुंबई इंडियंस के खेमे में वापसी हो गई है, क्योंकि वह साल 2008 में आईपीएल के पहले सीजन के दौरान बतौर खिलाड़ी इसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा रह चुके हैं।
मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने हाल ही में अपने कोचिंग ढांचे में व्यापक बदलाव किए हैं। पूर्व कोच महेला जयवर्धने के हटने के बाद पिछले हफ्ते दिग्गज ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) को टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया गया था। पोलार्ड के हेड कोच बनने के बाद उनके द्वारा संभाली जाने वाली बैटिंग कोच की यह जिम्मेदारी खाली हुई थी, जिस पर अब रॉबिन उथप्पा को मुहर लगाई गई है।
रॉबिन उथप्पा के अलावा मुंबई इंडियंस ने अन्य सहायक और कोचिंग पदों के लिए भी कई बड़े नामों को जोड़ा है, जिससे टीम का नया सपोर्ट स्टाफ पूरी तरह तैयार हो गया है। न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज और मुंबई के लिए खेल चुके मैक्लेनघन को टीम का नया बॉलिंग कोच बनाया गया है। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के साथ शानदार कार्यकाल निभाने वाले अनुभवी फील्डिंग कोच टी. दिलीप को अब मुंबई इंडियंस का फील्डिंग कोच नियुक्त किया गया है। घरेलू क्रिकेट के दिग्गज और पूर्व तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी को टीम का डेवलपमेंट बॉलिंग कोच बनाया गया है।
2007 टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे रॉबिन उथप्पा भारतीय और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में लंबा अनुभव रखते हैं. उन्होंने 2008 में मुंबई इंडियंस के लिए खेला था और अब कोच की भूमिका में टीम से जुड़े हैं. मुंबई इंडियंस के अनुसार, उथप्पा आधुनिक टी20 क्रिकेट की गहरी समझ रखते हैं. उनकी जिम्मेदारी बल्लेबाजी विभाग को मजबूत करना, खिलाड़ियों की सामरिक समझ को बेहतर बनाना और उन्हें टी20 क्रिकेट की लगातार बदलती मांगों के अनुसार तैयार करना होगी
Loading related stories...