
ICC T20 Batsman Ranking: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा ने आईसीसी की ताजा टी-20 रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे मैच में शानदार शतक जड़ने व...
ICC T20 Batsman Ranking: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा ने आईसीसी की ताजा टी-20 रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे मैच में शानदार शतक जड़ने वाले अभिषेक शर्मा दुनिया के नंबर-1 टी-20 बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ईशान किशन को पीछे छोड़ा है, जो चोट के कारण पिछले कुछ मैचों से बाहर रहने की वजह से दो पायदान फिसलकर तीसरे नंबर पर आ गए हैं।
ताजा टी-20 रैंकिंग के अनुसार, भारत के चार बल्लेबाज टॉप-10 सूची में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। हालांकि, गेंदबाजों और ऑलराउंडर्स की टॉप-10 लिस्ट में भारत का कोई भी खिलाड़ी शामिल नहीं है। अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान दुनिया के नंबर-1 टी-20 गेंदबाज बने हुए हैं, जबकि जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा नंबर-1 ऑलराउंडर की कुर्सी पर काबिज हैं।
पिछले हफ्ते तक रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा और तीसरा टी-20 मुकाबला नहीं खेल सके।
उनकी इस इंजरी का सीधा फायदा पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान को मिला, जिन्होंने 13 अक्टूबर के बाद से कोई मैच नहीं खेला है। किशन के अंक कटने की वजह से वह अब तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं।
अभिषेक शर्मा का बल्ला इन दिनों विरोधी गेंदबाजों के लिए खौफ का पर्याय बना हुआ है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में उन्होंने पावरप्ले के दौरान सबसे तेज रन बनाने और टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा बार एक पारी में 10 या उससे अधिक छक्के जड़ने के मामले में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। आईसीसी रैंकिंग में उनके शीर्ष पर पहुंचने से भारतीय खेमे में जश्न का माहौल है और आगामी मुकाबलों में उनसे इसी तरह के शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
Loading related stories...