Kavya Maran Wedding: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी में से एक सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की मालकिन और सीईओ काव्या मारन (Kavya Maran) अपनी खूबसूरती और स्टेडियम...
Kavya Maran Wedding: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी में से एक सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की मालकिन और सीईओ काव्या मारन (Kavya Maran) अपनी खूबसूरती और स्टेडियम में दिए गए भावुक एक्सप्रेशंस के लिए हमेशा सुर्खियों में रहती हैं।
इस बीच, सोशल मीडिया पर काव्या मारन की शादी को लेकर खबर तेजी से वायरल है। दावा किया जा रहा है कि काव्या मारन साउथ सिनेमा के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर अनिरुद्ध रविचंदर (Anirudh Ravichander) के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।
कैसे शुरू हुईं शादी की अफवाहें
दरअसल, हाल ही में दुबई में आयोजित एक म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान अनिरुद्ध रविचंदर के प्रदर्शन को देखने के लिए काव्या मारन भी दर्शक दीर्घा में मौजूद थीं। इसके बाद दोनों की साथ में तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। देखते ही देखते एक्स (ट्विटर) और इंस्टाग्राम पर यह दावा किया जाने लगा कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी करने वाले हैं।
हालांकि, काव्या मारन या अनिरुद्ध रविचंदर में से किसी की भी तरफ से इन खबरों पर कोई आधिकारिक पुष्टि या बयान जारी नहीं किया गया है। करीबी सूत्रों के अनुसार, दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और शादी से जुड़ी ये तमाम बातें महज सोशल मीडिया की कोरी अफवाहें साबित हो रही हैं।
कौन हैं अनिरुद्ध रविचंदर से कनेक्शन?
अनिरुद्ध रविचंदर तमिल, तेलुगु और हिंदी सिनेमा जगत के सबसे महंगे और सफल संगीतकारों में से एक माने जाते हैं। ‘कोलावेरी डी’ गाने से रातों-रात मशहूर हुए अनिरुद्ध ने शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’, विजय की ‘लियो’ और रजनीकांत की ‘जेलर’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपना चार्टबस्टर म्यूजिक दिया है।
अनिरुद्ध का भारतीय सिनेमा के महानायक रजनीकांत (Rajinikanth) से बेहद खास पारिवारिक रिश्ता है। अनिरुद्ध रविचंदर की मां ललिता रविचंदर, रजनीकांत की पत्नी लथा रजनीकांत की बहन हैं। इस नाते अनिरुद्ध, रजनीकांत के भतीजे (साले के बेटे) लगते हैं।
सन ग्रुप की वारिस हैं काव्या मारन
वहीं दूसरी ओर, 32 वर्षीय काव्या मारन देश के प्रतिष्ठित व्यावसायिक घरानों में से एक ‘सन ग्रुप’ (Sun Group) के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी हैं। काव्या मारन वर्तमान में सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम के प्रबंधन और ऑपरेशंस की पूरी कमान संभालती हैं। आईपीएल ऑक्शन के दौरान उनकी मौजूदगी और रणनीतियों की खूब चर्चा होती है।
Loading related stories...