
Kavya Maran & Anirudh Wedding: दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री और बिजनेस जगत से एक बहुत बड़ी और खुशखबरी सामने आ रही है। मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंद्रन (Anirudh Ravichander) और ...
Kavya Maran & Anirudh Wedding: दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री और बिजनेस जगत से एक बहुत बड़ी और खुशखबरी सामने आ रही है। मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंद्रन (Anirudh Ravichander) और सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी व सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की सीईओ काव्या मारन (Kavya Maran) आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने ग्रीस में एक बेहद खूबसूरत और शानदार डेस्टिनेशन वेडिंग में सात फेरे लिए। शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद से ही फैंस और सेलेब्स नवविवाहित जोड़े को सोशल मीडिया पर जमकर बधाइयां दे रहे हैं।
पिछले कुछ दिनों से अनिरुद्ध और काव्या की शादी की खबरें मीडिया की सुर्खियों में बनी हुई थीं। आखिरकार 11 नवंबर को दोनों ने ग्रीस के एक खूबसूरत रिसॉर्ट में परिवार के सदस्यों और चुनिंदा खास दोस्तों की मौजूदगी में एक-दूसरे का हाथ थाम लिया। शादी के बाद संगीतकार अनिरुद्ध ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी जीवनसंगिनी काव्या मारन के साथ पहली तस्वीर साझा करते हुए बेहद प्यारा कैप्शन लिखा, "My once in a lifetime, for a lifetime ❤️ 11.11"।

सामने आई तस्वीरों में अनिरुद्ध आइवरी रंग के ट्रेडिशनल एम्ब्रॉएडर्ड कुर्ते-पायजामा और जैकेट में बेहद हैंडसम लग रहे हैं, वहीं काव्या मारन ब्लश-पिंक कलर के बेहद खूबसूरत और भारी कढ़ाई वाले लहंगे में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद आ रही है।
इस हाई-प्रोफाइल डेस्टिनेशन वेडिंग में सिनेमा, राजनीति और उद्योग जगत की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। तमिल सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत (जो रिश्ते में अनिरुद्ध के चाचा भी हैं) अपनी पत्नी लता रजनीकांत और बेटी के साथ ग्रीस पहुंचे थे। इसके अलावा, तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन भी अपनी परिवार के साथ इस खास समारोह का हिस्सा बने। दोनों दिग्गज नेताओं ने फ्रंट-रो में बैठकर नवविवाहित जोड़े को अपना आशीर्वाद दिया।
ग्रीस में हुए इस निजी समारोह के बाद, अब मारन परिवार और अनिरुद्ध के परिवार की ओर से चेन्नई में एक भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह शानदार रिसेप्शन 21 नवंबर को चेन्नई में आयोजित होगा, जिसमें देश-दुनिया की कई फिल्मी हस्तियां, राजनेता और उद्योगपति शामिल होकर नए जोड़े को शुभकामनाएं देंगे।
Loading related stories...