
Imran Khan Leave India Notice: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता आमिर खान के भांजे इमरान खान (Imran Khan) कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। मुंबई पुलिस ने अभिनेता को एक औपचारिक ‘लीव इंडिय...
Imran Khan Leave India Notice: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता आमिर खान के भांजे इमरान खान (Imran Khan) कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। मुंबई पुलिस ने अभिनेता को एक औपचारिक ‘लीव इंडिया नोटिस’ (Leave India Notice) जारी किया है, जिसके तहत उन्हें आगामी 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया है।
यह कार्रवाई हाल ही में मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए एक राजनीतिक प्रदर्शन में उनके शामिल होने के बाद की गई है।
प्रदर्शन के बाद बढ़ी मुश्किलें
मिली जानकारी के अनुसार, अभिनेता इमरान खान ने हाल ही में मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित एक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। इस दौरान प्रदर्शन स्थल से मुंबई पुलिस ने उन्हें कुछ समय के लिए हिरासत में भी लिया था। प्रदर्शन के दौरान पुलिस वैन के अंदर बैठे हुए इमरान खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुई थी।
विदेशी नागरिक होने के बावजूद राजनीतिक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पर भाजपा नेता किरीट सोमैया ने इस मामले को लेकर कड़ी आपत्ति जताई थी और गामदेवी पुलिस स्टेशन में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई थी। सोमैया ने विदेशी नागरिकता नियमों और OCI (ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया) के प्रावधानों के उल्लंघन का हवाला देते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।
क्यों जारी हुआ ‘लीव इंडिया’ नोटिस?
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इमरान खान अमेरिका के नागरिक हैं और उनके पास विदेशी पासपोर्ट है। भारत के इमीग्रेशन और फॉरेनर्स एक्ट (Immigration and Foreigners Act) के नियमों के अनुसार, कोई भी विदेशी नागरिक भारतीय भूमि पर किसी भी तरह की राजनीतिक गतिविधियों या प्रदर्शनों में हिस्सा नहीं ले सकता है।
चूंकि अभिनेता ने इन नियमों का उल्लंघन करते हुए सार्वजनिक विरोध प्रदर्शन में भाग लिया, इसलिए सक्षम प्राधिकारी और फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) के निर्देशों के तहत उन्हें देश छोड़ने का यह आदेश जारी किया गया है। प्रशासनिक प्रक्रियाएं फिलहाल जारी हैं और तय समयसीमा के भीतर उन्हें देश छोड़ने के निर्देश का पालन करना होगा।
Loading related stories...