
IND vs PAK Asian Games Final: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस ज...
IND vs PAK Asian Games Final: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रन से हराया, जबकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 6 विकेट से मात देकर फाइनल में जगह बनाई।
भारत के गिरे दो विकेट
भारत का दूसरा विकेट गिर गया है। संजू सैमसन भी आउट हो गए हैं। संजू चार बॉल पर केवल दो ही रन बना सके। भारत ने 50 से अधिक रन बना लिए हैं। तीन ओवर का खेल अब तक हो चुका है। वैभव सूर्यवंशी के रूप में भारत का पहला विकेट गिरा है। उन्होंने 9 बॉल पर 15 रन की पारी खेली और आउट हो गए। उन्होंने अपनी इस छोटी सी पारी में दो छक्के लगाए। इस वक्त अभिषेक शर्मा आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं।
टॉस के दौरान दिखा तनाव
जापान के निशिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले जा रहे इस महामुकाबले में टॉस के दौरान दोनों टीमों के कप्तानों के बीच तल्खी साफ देखने को मिली। टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर और पाकिस्तानी कप्तान के बीच हैंडशेक (हाथ मिलाने) का रिवाज देखने को नहीं मिला। हालिया एशिया कप और आईसीसी टूर्नामेंट्स की तरह एशियन गेम्स के खिताबी मैच में भी ‘नो-हैंडशेक’ का सिलसिला जारी रहा।
भारतीय टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 124 रनों से करारी शिकस्त देकर फाइनल का टिकट कटाया था। वहीं, पाकिस्तान की टीम ने बांग्लादेश को हराकर गोल्ड मेडल मैच में जगह बनाई। दोनों ही टीमों ने अपने विनिंग कॉम्बिनेशन पर भरोसा जताते हुए प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।
Loading related stories...