


Stock Market Today: शेयर बाजार की शुरुआत आज अच्छी रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स ने शतकीय शुरुआत की है। सेंसेक्स 195.28 अंक या 0.26% बढ़कर 74,724.36 पर पहुंच गया। निफ्टी 40.55 अंक या 0.17% बढ़कर 23,369.55 पर पहुंच गया। बताते चलें कि मंगलवार को बाजार ने हरे निशान में कारोबार की शुरुआत की थी, लेकिन अंत में गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ था।
हफ्ते के तीसरे ट्रेडिंग सेशन में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स के शेयर बढ़त लेकर खुले। इनके अलावा, आईटी सेक्टर की प्रमुख कंपनियों- इन्फोसिस और टीसीएस के शेयरों ने आज एक बार फिर गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया।
बुधवार को सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में बजाज फिनसर्व के शेयर 1.39 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.87 प्रतिशत, टाइटन 0.79 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.78 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.64 प्रतिशत, ट्रेंट 0.62 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.50 प्रतिशत, एसबीआई 0.46 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.46 प्रतिशत, एलएंडटी 0.38 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.33 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.32 प्रतिशत, इंडिगो 0.30 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.27 प्रतिशत, सन फार्मा 0.25 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.20 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.16 प्रतिशत, एटरनल 0.16 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.11 प्रतिशत, आईटीसी 0.08 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.06 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.03 प्रतिशत और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 0.03 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले।
इनके अलावा, आज टीसीएस के शेयरों ने 0.19 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.09 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.06 प्रतिशत और बीईएल के शेयरों ने 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की। टेक महिंद्रा के शेयर आज बिना किसी बदलाव के खुले।
एशियाई बाजार तेजी के साथ खुले, जिसमें दक्षिण कोरिया का कोस्पी (Kospi) 1.8% ऊपर रहा। कोस्डैक (Kosdaq) में 0.8% की बढ़त हुई, जबकि ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 0.3% ऊपर चढ़ा। जापान के बाजार छुट्टी के कारण बंद थे।
मंगलवार के ट्रेडिंग सेशन में अमेरिकी बाज़ार मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए। नैस्डैक (Nasdaq) 0.45% बढ़कर 27,244.28 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।
Written By
Rajesh SharmaEditor-in-Chief
Chief Editor and Administrator at Live Today India with over 15 years of media leadership experience.
Loading related stories...