
Stock Market Update: ग्लोबल स्तर से मिले-जुले संकेतों के बावजूद, 3 नवंबर को भारतीय सूचकांक बढ़त के साथ खुले। सेंसेक्स 445.10 अंक या 0.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 76,137.88 पर, और ...
Stock Market Update: ग्लोबल स्तर से मिले-जुले संकेतों के बावजूद, 3 नवंबर को भारतीय सूचकांक बढ़त के साथ खुले। सेंसेक्स 445.10 अंक या 0.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 76,137.88 पर, और निफ्टी 104.45 अंक या 0.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,545.25 पर खुला। लगभग 1601 शेयरों में तेजी आई, 753 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, और 166 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
आज शेयर बाजार में दो मेनबोर्ड के आईपीओ की लिस्टिंग हुई। इनमें बीएलएस पॉलिमर्स (BLS Polymers IPO Listing) और एसएफसी एनवायर्नमेंटल टेक्नोलॉजीज (SFC Environmental Technologies IPO Listing) शामिल हैं। इनमें से एसएफसी एनवायर्नमेंटल टेक्नोलॉजीज का शेयर 7.6 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुआ, मगर बीएलएस पॉलिमर्स ने 65 फीसदी प्रीमियम पर डेब्यू किया है।
आज के शुरुआती सत्र में ज्यादातर सेक्टोरल इंडेक्स में हरियाली छाई रही, जिससे बाजार को नीचे से मजबूत सहारा मिला। सीमेंट सेक्टर्स में आई तेजी के दम पर निफ्टी सीमेंट इंडेक्स 1.71% चढ़कर शीर्ष पर रहा। एफएमसीजी शेयरों में खरीदारी से इंडेक्स 1.41% उछलकर 44,594.75 पर पहुंच गया। इसके अलावा, निफ्टी बैंक (+0.54%), निफ्टी प्राइवेट बैंक (+0.67%), निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (+0.90%) और निफ्टी आईटी (+0.90%) में भी बढ़त दर्ज की गई। दूसरी ओर, निफ्टी फार्मा (-0.46%) और निफ्टी हेल्थकेयर (-0.45%) में मुनाफावसूली के कारण हल्की नरमी देखी गई।
निफ्टी 50 के दिग्गजों में बैंकिंग और कंज्यूमर शेयरों ने शानदार तेजी दिखाई। इंटरग्लोब एविएशन 3.62% की उछाल के साथ ₹5,098.00 पर पहुंचकर टॉप गेनर बना। श्रीराम फाइनेंस (+2.07%), इंफोसिस (+2.06%), एशियन पेंट्स (+2.04%), नेस्ले इंडिया (+1.80%) और एचडीएफसी बैंक (+1.67%) में मजबूत खरीदारी दर्ज की गई। इसके अलावा बजाज फाइनेंस (+1.13%), टाटा कंज्यूमर (+1.43%) और अल्ट्राटेक सीमेंट (+1.36%) भी प्रमुख गेनर्स में शामिल रहे।दूसरी तरफ, ओएनजीसी (-1.65%) और अपोलो हॉस्पिटल्स (-1.22%) में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा सिप्ला (-0.87%), पॉवरग्रिड (-0.86%), एनटीपीसी (-0.48%) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (+0.04% पर सपाट) में सुस्ती देखने को मिली।
Loading related stories...