
बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर बीते दिनों अपनी फिल्म 'पेद्दी' को लेकर विवादों में रहीं। फिल्म में जिस तरह उनके शरीर को दिखाया, लोग उस पर खूब बिफरे। मेकर्स ने भी माफी मांगी। अब व...
बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर बीते दिनों अपनी फिल्म 'पेद्दी' को लेकर विवादों में रहीं। फिल्म में जिस तरह उनके शरीर को दिखाया, लोग उस पर खूब बिफरे। मेकर्स ने भी माफी मांगी। अब वरुण धवन के साथ 'कॉफी विद करण 9' के तीसरे एपिसोड में पहुंचीं जान्हवी ने इस पूरे विवाद पर पहली बार खुलकर बात की। जान्हवी ने माना कि 'पेद्दी' में उनके किरदार को जरूरत से ज्यादा 'ऑब्जेक्टिफाई' किया गया।
कहानी में उनके किरदार को दिखाने का तरीका सही नहीं था। जान्हवी ने यह भी कहा कि इस पूरे मामले को लेकर उन्हें काफी बुरा लगा और 'हमेशा के लिए शर्मसार' रहेंगी। 29 साल की एक्ट्रेस ने यह भी स्वीकार किया कि उन्हें शूट के वक्त इन चीजों को लेकर 'ज्यादा सतर्क' रहना चाहिए था।
जाह्नवी ने कहा, "मुझे लगता है कि उस फिल्म में लोगों ने बहुत मेहनत की थी, और मुझे सच में नहीं पता था कि कहने के लिए कुछ है भी या नहीं। यह बात मेरे जमीर पर बहुत भारी पड़ती है, कि इस तरह की कहानी हमारे समाज पर, खासकर मेरे जेंडर पर कितना बुरा असर डाल सकती है। यह शर्म मैं हमेशा अपने साथ रखूंगी।"
उन्होंने माना कि प्रोफेशनल होने की मजबूरी में चुप रहने का उन्हें अफसोस रहेगा।
जाह्नवी ने बताया कि शूटिंग के दौरान जो हुआ उससे वह असहज थीं, लेकिन उन्हें लगता था कि एक अभिनेत्री के तौर पर उन्हें निर्देशक (बुची बाबू सना) की बात माननी चाहिए और प्रोफेशनल बने रहना चाहिए।
उन्होंने बताया कि साउथ में कहीं लिखा नहीं होता कि कौन-सा दृश्य किस एंगल से शूट होगा। मैं कोई विक्टिम साउंड नहीं करना चाहती थी। हालांकि, उन्होंने कहा कि लोगों ने जिस तरह से इसका विरोध किया, वह उससे बहुत खुश हुईं।
जाह्नवी ने विवाद से सीख लेते हुए कहा कि वह भविष्य में इस बात पर और ज्यादा ध्यान देंगी। बता दें, यह विवाद राम चरण अभिनीत पेद्दी' में जाह्नवी के किरदार 'अचियम्मा' को अत्यधिक आपत्तिजनक और कामुक तरीके से पेश करने को लेकर हुआ था।
Loading related stories...