
Glenn Maxwell Retirement: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ग्लैन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया है। 38 सा...
Glenn Maxwell Retirement: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ग्लैन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया है। 38 साल के मैक्सवेल पिछले साल जून में ही वनडे इंटरनेशनल को अलविदा कह चुके हैं।
मैक्सवेल ने लिस्ट-A और फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया है। हालांकि वह अभी ऑस्ट्रेलिया की घरेलू टी20 लीग बिग बैश लीग में खेलते रहेंगे। वे इस लीग में मेलबर्न स्टार्स की तरफ से खेलते हैं, उनका कॉन्ट्रैक्ट 2027-28 सीजन तक है। इसके अलावा वे आईपीएल में भी खेलते दिखाई दे सकते हैं। मैक्सवेल ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला इसी साल भारत में हुए टी20 वर्ल्ड कप में खेला था।
मैक्सवेल ने साल 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने 130 टी20 मुकाबलों में 2897 रन बनाए थे। वे क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उके नाम 130 मैचों में 2897 रन दर्ज हैं।
मैक्सवेल टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। उनके साथ टॉप पर भारत के रोहित शर्मा मौजूद हैं। दोनों ने ही टी20 इंटरनेशनल में 5-5 शतक जड़े हैं।
ग्गेलन मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 7 टेस्ट मैच खेले, जिनमें उनके नाम 339 रन और 8 विकेट दर्ज हैं। वहीं वनडे में भी मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 149 वनडे इंटरनेशनल मैचों में 3990 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 23 अर्धशतक निकले हैं। मैक्सवेल का बेस्ट स्कोर नाबाद 201 रन रहा है।
उपलब्धियां
मैक्सवेल 2015 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया टीम के सदस्य रहे हैं।
वह 2021 टी20 वर्ल्ड कप की विनर ऑस्ट्रेलिया टीम में शामिल रहे।
मैक्सवेल ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ 128 गेंदों पर 201 रन की पारी खेली थी। यह किसी वनडे वर्ल्ड कप में चेज करते हुए लगाया गया इकलौता दोहरा शतक है।
Loading related stories...