
King Movie First Song: बॉलीवुड के ‘किंग खान’ यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस को बड़ा तोहफा मिला है। निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन र...
King Movie First Song: बॉलीवुड के ‘किंग खान’ यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस को बड़ा तोहफा मिला है। निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंग’ (King) का पहला गाना ‘तू मिल जाए’ (Tu Mil Jaaye) आधिकारिक तौर पर रिलीज कर दिया गया है।
इस गाने में एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की सुपरहिट जोड़ी का जादू देखने को मिल रहा है, जिसे फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है।
गाने की शुरुआत शाहरुख खान के एक बेहद शानदार और इंटेंस डायलॉग से होती है, जिसमें वे कहते हैं “मैं कातिल नहीं, आशिक हूं। मेरी महबूबा ही मेरा निशाना है, और वो आशिक क्या जो दिल चीर न दे?” इसके बाद शुरू होने वाले इस रोमांटिक ट्रैक में शाहरुख और दीपिका की दिलकश केमिस्ट्री देखते ही बनती है।
वीडियो में दोनों के बीच का रोमांस और भव्य दृश्य दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। गाने के अंत में शाहरुख का एक और दमदार डायलॉग सामने आता है “पर इस बार दिल में आग लगी है, दुनिया जलाए बिना रुकेगा नहीं,” जो फिल्म में एक बड़े एक्शन थ्रिलर और बदले की कहानी की ओर इशारा करता है।
म्यूजिक के मोर्चे पर इस गाने ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है। सचिन-जिगर द्वारा रचित इस गाने को बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर अrijit Singh और मधुबंती बागची ने अपनी सुरीली आवाज से सजाया है। सबसे खास बात यह है कि इस ट्रैक में इंटरनेशनलपॉप स्टार एड शीरन (Ed Sheeran) का इंग्लिश रैप भी शामिल किया गया है, जिस पर शाहरुख खान का अंदाज काफी कूल लग रहा है। कुमार के लिखे बोल और पीयूष-शाजिया की बेहतरीन कोरियोग्राफ़ी ने इस गाने को एक परफेक्ट म्यूजिकल ट्रीट बना दिया है।
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी इससे पहले ‘ओम शांति ओम’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘हैप्पी न्यू ईयर’ और ‘पठान’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में नजर आ चुकी है। फिल्म ‘किंग’ में इन दोनों के अलावा सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, जयदीप अहलावत और राघव जुयाल जैसे शानदार कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले बनी यह फिल्म 24 दिसंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
Loading related stories...