
दो अधिकारियों के ट्रांसफर का विरोध कर रहे पुलिसकर्मियों के प्रदर्शन में शामिल होने पर दिल्ली पुलिस की एसीपी मनस्वी वशिष्ठ को सस्पेंड कर दिया गया है।
ACP Manasvi Vashishth Suspended: दिल्ली पुलिस के असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस मनस्वी वशिष्ठ को सस्पेंड कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर हुए पुलिसकर्मियों के प्रदर्शन के बीच की गई है।
सोमवार को करीब 150 पुलिसकर्मी दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर जुटे थे। उन्होंने वशिष्ठ और थाना प्रभारी अरुण कुमार का ट्रांसफर रद्द कर उन्हें पुरानी पोस्टिंग पर वापस भेजने की मांग की थी। वशिष्ठ ने इस प्रदर्शन का नेतृत्व किया था। पुलिस विभाग में अधिकारियों का ट्रांसफर एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है लेकिन दो अफसरों के अचानक हुए तबादले से पुलिसकर्मियों में नाराजगी फैल गई थी।
दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर हाल ही में दो पुलिस अधिकारियों के तबादले के आदेश के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया था। इस फैसले से असहमत होकर पुलिसकर्मियों ने मुख्यालय के बाहर जमा होकर अपना विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
हैरानी की बात तब सामने आई जब इस प्रदर्शन में केवल जवान ही नहीं बल्कि ACP मनस्वी वशिष्ठ भी उनके समर्थन में आ गए। एक वरिष्ठ अधिकारी का इस तरह के प्रदर्शन में हिस्सा लेना विभाग के नियमों के खिलाफ है। इसलिए उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई हैं। सूत्रों के अनुसार, अनुशासनहीनता के मामले को गंभीरता से लेते हुए मनस्वी वशिष्ठ के सस्पेंशन के आदेश जारी कर दिए गए।
आपको बता दे कि वकीलों ने भी पुलिस अधिकारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। उनकी मांग थी कि ACP मनस्वी वशिष्ठ को जल्द से जल्द सस्पेंड कर दिया जाए। इसके लिए उन्होंने सीनियर अफसरों को पत्र भी लिखा था।
Loading related stories...