
Bigg Boss 20 Highlights: बिग बॉस 20 के घर में पहले दिन से ही विवादों का दौर शुरू हो गया है। टीवी एक्ट्रेस माही विज अपने ‘बॉसी’ अंदाज और दूसरे कंटेस्टेंट्स की निजी जिंदगी में दखल...
Bigg Boss 20 Highlights: बिग बॉस 20 के घर में पहले दिन से ही विवादों का दौर शुरू हो गया है। टीवी एक्ट्रेस माही विज अपने ‘बॉसी’ अंदाज और दूसरे कंटेस्टेंट्स की निजी जिंदगी में दखल देने को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। ईशा रिखी और ओलंपिक चैंपियन मैरी कॉम ने उनके सवालों पर कड़ी आपत्ति जताई।
बिग बॉस 20 के घर में कंटेस्टेंट्स की एंट्री के साथ ही माही विज का अलग अंदाज देखने को मिला। सामान अंदर आने के बाद माही ने अमन गांधी से अपना सामान सही जगह रखने को कहा। अमन ने उनसे ‘प्लीज’ कहने की बात कही, जिसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस हो गई।
अगली सुबह भी माही का आदेश देने वाला अंदाज जारी रहा। उन्होंने ईशा रिखी, लव गिल और अरिश्फा खान से अपने लिए चाय बनाने को कहा। जहां ईशा और लव ने साफ मना कर दिया, वहीं अरिश्फा ने आखिरकार उनके लिए चाय बना दी।
माही और ईशा के बीच असली विवाद तब शुरू हुआ, जब दोनों कमरे में बातचीत कर रही थीं। बातचीत के दौरान माही ने ईशा से उनकी निजी जिंदगी और रिश्तों को लेकर सवाल करना शुरू कर दिया।
माही ने घर में मौजूद तलाकशुदा कंटेस्टेंट्स का जिक्र करते हुए इसे ‘डिवोर्सी स्पेशल’ तक कह दिया। इस पर ईशा ने साफ कर दिया कि वह अपनी पहचान किसी की पत्नी या गर्लफ्रेंड के तौर पर नहीं, बल्कि अपने नाम से बनाना चाहती हैं।
माही के लगातार निजी सवालों पर ईशा ने अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि वह हमेशा अपनी निजी जिंदगी को प्राइवेट रखती आई हैं और नहीं चाहतीं कि लोग उन्हें किसी रिश्ते के जरिए पहचानें।
ईशा की इस बात के बावजूद माही ने बातचीत को आगे बढ़ाने की कोशिश की, जिसके बाद दोनों के बीच माहौल काफी गर्म हो गया।
माही विज ने ओलंपिक चैंपियन मैरी कॉम को भी उनके निजी रिश्ते को लेकर सवालों के घेरे में ला दिया। जब मैरी कॉम अपनी बॉक्सिंग और अनुशासन के बारे में बात कर रही थीं, तभी माही ने उनके पति को लेकर टिप्पणी कर दी।
मैरी कॉम ने तुरंत इस विषय पर बात करने से इनकार करते हुए कहा कि उन्हें इस बारे में बात करना पसंद नहीं है। लेकिन माही ने सवाल करना जारी रखा और पुराने रिश्ते से जुड़ी अच्छी यादों का जिक्र कर दिया।
माही के सवालों पर ईशा रिखी ने उन्हें समझाया कि हर व्यक्ति के अपने रिश्तों और अतीत को लेकर अनुभव अलग होते हैं। जरूरी नहीं कि किसी के पास अपने एक्स से जुड़ी अच्छी यादें हों।
इसके बाद मैरी कॉम ने भी स्पष्ट कर दिया कि उनकी निजी जिंदगी काफी पेचीदा रही है और उसमें कई तरह की बातें सामने आई थीं। उन्होंने कहा कि वह अब अपने अतीत से आगे बढ़ चुकी हैं और बिग बॉस के घर में शांति से रहकर गेम का आनंद लेना चाहती हैं।
बिग बॉस 20 के पहले ही दिन माही विज का रवैया घरवालों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। एक तरफ उनके ‘बॉसी’ अंदाज ने अमन गांधी से टकराव कराया, वहीं दूसरी तरफ ईशा रिखी और मैरी कॉम की निजी जिंदगी पर सवाल उठाने के बाद विवाद और बढ़ गया।
अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में माही का यह बेबाक अंदाज घर में उनके लिए परेशानी खड़ी करता है या वह इसी अंदाज के साथ गेम में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होती हैं।
Loading related stories...