
Stock Market News: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार ने सुस्त शुरुआत की। यह लगातार छठा दिन है जब बाजार में गिरावट दर्ज की गई है, वहीं इस हफ्ते का गिरावट क...
Stock Market News: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार ने सुस्त शुरुआत की। यह लगातार छठा दिन है जब बाजार में गिरावट दर्ज की गई है, वहीं इस हफ्ते का गिरावट का यह लगातार दूसरा दिन है। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और मध्य पूर्व में भू-राजनीतिक तनाव के चलते बाजार में सतर्कता का माहौल बना हुआ है।
दिन के शुरुआत में सेंसेक्स 122.37 अंक यानी 0.17 प्रतिशत गिरकर 73,484.38 पर खुला, जबकि निफ्टी 50 44.40 अंक यानी 0.20 प्रतिशत गिरकर 22,708.80 पर खुला।
दिन के कारोबार में एक समय सेंसेक्स अपने पिछले बंद 73,606.75 से 395.99 अंक यानी 0.53 प्रतिशत फिसलकर 73,210.76 के दिन के निचले स्तर पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 50 अपने पिछले बंद भाव 22,753.20 से 100 अंक या 0.43 प्रतिशत गिरकर 22,653.20 के दिन के निचले स्तर पर पहुंच गया।
गिरावट वाले सेक्टर्स: शुरुआती कारोबार में सबसे ज्यादा मार आईटी, सीमेंट और ऑयल एंड गैस शेयरों पर पड़ी. निफ्टी आईटी इंडेक्स 1% से ज्यादा टूट गया, जबकि सीमेंट में 0.98% और ऑयल एंड Gas में 0.53% की गिरावट दर्ज की गई.
तेजी वाले सेक्टर्स: बाजार की इस सुस्ती के बीच फार्मा, हेल्थकेयर और सरकारी बैंकों में खरीदारी देखी गई. निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 0.68% और फार्मा 0.44% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे.
टॉप लूजर्स
शुरुआती कारोबार में निफ्टी की दिग्गज कंपनियों में इंफोसिस, एशियन पेंट्स, टीसीएस, जेएसडब्ल्यू स्टील और एचसीएल टेक के शेयर करीब 2.78 प्रतिशत तक टूटकर टॉप लूजर्स की लिस्ट में शामिल रहे.
मार्केट एक्सपर्ट्स की राय
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, ब्रेंट क्रूड ऑयल का 114 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बने रहना और अमेरिकी 10 साल की बॉन्ड यील्ड का 4.97% के आसपास मंडराना बाजार के लिए निकट समय में बड़ी चुनौती है. इन विपरीत आर्थिक हालातों के कारण विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) सतर्क रुख अपना रहे हैं और बाजार से दूरी बना रहे हैं. हालांकि, भारतीय कंपनियों के मजबूत तिमाही नतीजों (Q2) और घरेलू निवेशकों (DIIs) के लगातार आ रहे पैसे से बाजार को सहारा मिल रहा है.
Loading related stories...