
भूटान के लेमथांग इलाके में ग्लेशियल झील फटने (GLOF) की घटना सामने आई है. झील का पानी ओवरफ्लो होकर मो छू नदी के रास्ते संकोश नदी की ओर बढ़ रहा है. इससे असम और पश्चिम बंगाल के निच...
भूटान के लेमथांग इलाके में ग्लेशियल झील फटने (GLOF) की घटना सामने आई है. झील का पानी ओवरफ्लो होकर मो छू नदी के रास्ते संकोश नदी की ओर बढ़ रहा है. इससे असम और पश्चिम बंगाल के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है. प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी किया है. संकोश नदी और उसकी सहायक नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है. दार्जिलिंग की पहाड़ियों, तराई और डुआर्स के लोगों को भी सतर्क रहने को कहा गया है.
बाढ़ का पानी अब पुनाखा जोग से लगभग आठ किलोमीटर दूर,कबेसा गेवोग के श्रीगंग इलाके तक पहुंच चुका है. हालांकि अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.झील के पानी से आई बाढ़ की वजह से गासा त्साचू की सभी सुविधाएं पूरी तरह बह गई हैं. हालांकि, किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है, क्योंकि इस इलाके को पहले ही खाली करा लिया गया था.इससे पहले 26 अगस्त 2021 को भी एक भीषण बाढ़ ने गासा त्साचू को बहा दिया था, जब उफान पर चल रही मोचू नदी ने अपना रास्ता बदलकर गर्म पानी के झरने (हॉट स्प्रिंग) की ओर रुख कर लिया था.
भूटान में हुई आपदा के बारे में उत्तर बंगाल विकास मंत्री निशीथ प्रमाणिक ने कहा कि कूचबिहार प्रशासन ने संकोश नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क कर दिया है. जरूरत पड़ने पर राहत सामग्री की जरूरत पड़ने पर ध्यान देने को कहा गया है. इलाकों में माइक से अनाउंसमेंट किया गया है.
झील से बाहर निकला पानी मोफू नदी के रास्ते सोनकोश नदी की ओर बढ़ रहा है. उत्तरी बंगाल और निचले असम के सीमावर्ती इलाकों में इसी नदी को गदाधर नदी के नाम से जाना जाता है. एक तरफ भूटान में लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है. इस बीच बंगाल और असम के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है.
सूत्रों के हवाले से खबर है कि भूटान के अलर्ट के बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने सोनकोश नदी के कैचमेंट एरिया में रहने वाले सभी लोगों को सतर्क कर दिया है.दरअसल निचले असम के जिलों में अचानक बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होने का खतरा बना हुआ है. हालांकि असम सरकार ने अभी तक कोई आधिकारिक अलर्ट जारी नहीं किया है. पुनाखा में बाढ़ की चेतावनी के बाद बौद्ध भिक्षुओं को भी सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया.
Loading related stories...