
रायपुर में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 92 रनों से हरा दिया. इस दौरान पूर्व कप्तान Harmanpreet Kaur ने सिर्फ 41 गेंदों में नाबाद 91 रनों की तूफानी पारी खेली।
Harmanpreet Kaur: जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में हरमनप्रीत कौर ने 41 गेंदों में नाबाद 91 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला। पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर शतक से चूक गईं, लेकिन उन्होंने एक तरह से स्टेटमेंट दे दिया है कि कप्तानी छोड़ने के बाद वह खुलकर खेलना चाहती हैं।
हरमनप्रीत कौर ने कहा कि कप्तानी छोड़ने के बाद वह अपने करियर के इस नए दौर को कम दबाव के साथ खेल का अधिक आनंद लेना चाहती हैं।
भारतीय टीम की जीत के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में हरमनप्रीत ने अपनी बल्लेबाजी पर ज्यादा कुछ कहने के बजाय अपने कोच को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें बल्लेबाजी करने में काफी मजा आया। वह बस अपनी बल्लेबाजी का आनंद लेना चाहती हैं और अच्छी बात यह रही कि रन बने।
पारी की प्लानिंग को लेकर उन्होंने बताया कि पहली गेंद पर जब उन्होंने चौका मारा, तो उन्हें समझ आ गया कि पिच अच्छी है। उस शॉट से उन्हें काफी आत्मविश्वास मिला, और उन्होंने सोचा कि आगे भी इसी तरह खेलती रहें और देखएं कि क्या होता है। बैट स्विंग उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वह नेट्स में लगातार इसका अभ्यास करना चाहती हैं।
हरमनप्रीत ने अपनी इस शानदार पारी का श्रेय अपने बल्लेबाजी कोच हिमांशु को देते हुए कहा कि वह हिमांशु भैया को धन्यवाद देना चाहती हैं, जो उनकी बैटिंग पर बहुत मेहनत कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि अभ्यास के दौरान भी वैसा ही दबाव महसूस करूं। उन्हें नहीं लगता कि अब कोई दबाव है, अब तो बस मैदान पर खेल का आनंद लेने की बात है। आज की बल्लेबाजी पूरी तरह उनके नाम थी। यह कहते हुए हरमनप्रीत भावुक हो गईं। इसके बाद वह माइक फेंककर वहां से चली गईं। उनका यह भावुक पल अब सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है।
गौरतलब है कि भारत ने 3-0 से सीरीज अपने नाम कर ली है। अब दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज होगी, जिसकी शुरुआत 23 अक्तूबर को होगी।
Loading related stories...