
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवी दुर्गा का स्मरण करते हुए सुभाषित साझा किया गया। “त्याग और तप की देवी मां महागौरी के आशीष से सबका भविष्य उज्ज्वल हो। हर किसी को जीवन में यश और कीर्ति की प्राप्ति हो, यही कामना है।
जो भक्त भक्तिपूर्वक देवी का स्मरण करते हैं, उनकी उन्नति निश्चित होती है और देवी उनकी संकटों से रक्षा करती हैं।
नवरात्र के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है। ‘सिद्धि’ का अर्थ पूर्णता और ‘दात्री’ का अर्थ देने वाली है। यह स्वरूप भक्तों को अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, ईशत्व और वशित्व जैसी आठ सिद्धियां प्रदान करती हैं। मां का वाहन सिंह है। उनकी चार भुजाओं में गदा, चक्र, कमल और शंख सुशोभित हैं। यह स्वरूप शक्ति, सिद्धि और दिव्य ज्ञान का प्रतीक माना जाता है।
पौराणिक मान्यता मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव ने मां सिद्धिदात्री की कृपा से अनेक सिद्धियां प्राप्त की थीं। देवी की अनुकंपा से ही शिव अर्धनारीश्वर स्वरूप में अभिव्यक्त हुए, जो शिव-शक्ति की एकता और स्त्री-पुरुष ऊर्जा के संतुलन का प्रतीक है। प्रधानमंत्री मोदी के इन संदेशों ने नवरात्र के पावन अवसर पर भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया है।
Loading related stories...